Sonbhadra news : रामलीला देखने जा रही महिला को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, घायल महिला ने लगाई न्याय की गुहार
एक अज्ञात बाइक ने रामलीला देखने जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दिया जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

sonbhadra
6:47 PM, October 9, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला सोनभद्र । स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला बाजार यूनियन बैंक के पास बीते सोमवार की रात एक अज्ञात बाइक ने रामलीला देखने जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दिया जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया । घायल महिला ने बुधवार को स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक सवार की खिलाफ़ खोजबीन कर कार्यवाही किए जाने के लिए न्याय की गुहार लगाई ।
स्थानीय चौकी क्षेत्र की वार्ड नंबर 2 मलिन बस्ती पूर्वी डाला निवासी शान्ति देवी पत्नी रामजीत गौतम ने बुधवार को स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया की बीते सोमवार की रात अपनी ननद चंदा देवी पत्नी केदारनाथ तथा बच्चो की साथ डाला बाजार रामलीला मैदान में रामलीला देखने जा रही थी। तभी चोपन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्ति ने यूनियन बैंक के पास मोटर साइकिल से धक्का मार दिया।
मोटरसाइकिल के धक्के से मै और मेरी ननद चन्दा देवी सड़क पर गिर कर घायल हो गए, बाइक सवार मौका देखकर फरार हो गया । घटनास्थल पर मौजूद साथ में मौजूद बच्चों व आसपास के लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, घटना में घायल चंदा देवी को मामूली चोट आई और मुझे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकी जांच कराया गया तो प्रार्थिनी के पैर में फैक्चर व शरीर गंभीर चोटें पाई गई है,जिसका इलाज कराया जा रहा है ।
घायल महिला ने घटना में शामिल अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ स्थानीय पुलिस तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, मामले का पता लगाकर जांच पड़ताल करते हैं ।




