Sonbhadra News : सपाइयों का अनोखा प्रदर्शन, जमीन पर लेटकर किया सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग
आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में सर्विस लेन सड़क की दुर्व्यवस्था के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सचिव प्रमोद यादव व अन्य......

sonbhadra
5:01 PM, October 15, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में सर्विस लेन सड़क की दुर्व्यवस्था के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सचिव प्रमोद यादव व अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमीन पर लेटकर शाष्टांग दंडवत मुद्रा में 'संकट कटे मिटे सब पीरा, क्यूँ नहीं सुनते डीएम साहब जनता की पीड़ा' गाते हुए जिलाधिकारी से नगर की सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त करने का आग्रह किया।
इस दौरान सपा के जिला महासचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "पिछले कई महीने से सर्विस लेन सहित नगर की अन्य गड्ढा युक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर सपा मांग कर रही है लेकिन डीएम साहब जनता की पीड़ा को क्यों नहीं समझते। नगर की जर्जर सड़क की वजह से बच्चों सहित कई लोग आये दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्विस लेन से तो आये दिन डीएम, एसपी, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों का काफिला गुजरता है, लेकिन कोई भी इस समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है।"
मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त अभियान से कटती है अधिकारियों की चाँदी -
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "सीएम का गड्डा मुक्त सड़क की घोषणा से संबंधित अधिकारियों की चाँदी हो जाती है। अधिकारी उनके आदेशों पर ध्यान देने के बजाय अपनी जेब भरने में लग जाते हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़कों को केवल अस्थायी रूप से ठीक किया जाता है, जो दो दिनों के अंदर फिर से खराब हो जाती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार यदि जल्द से जल्द जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो वह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के काफिले को रोकने का भी काम करेंगे।"
नहीं होती कोई ठोस कार्यवाही -




