इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि "जनपद सोनभद्र मे कैबिनेट मंत्री के रूप में नहीं आता, इस जनपद से मेरा एक अलग ही लगाव है। जनपद सोनभद्र देश के अति पिछड़े 112 जनपदों में आज विकास के मामले में तीसरे स्थान पर है। जनपद सोनभद्र में जनकल्याणकारी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। जनपद में कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अस्पताल में आवश्यक मूलभूत सुविधा, एम्बुलेंस सुविधा, आक्सीजन प्लांट आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने का काय किया गया है। सोनभद्र को रेलवे कनेक्टीविटी और एयर कनेक्टीविटी से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जनपद में प्रारंभ हो गया है, इसी प्रकार से जनपद में अन्य ट्रेनों के ठहराव का कार्य किया जायेगा। आज जनपद के अति पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं को सोलर कूकर की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। जनपद में इलाज की सुविधा बेहतर उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल कालेज की भी स्थापना हुईं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली तब उसके पूर्व 17 हजार प्रधानमंत्री आवास की मांग केन्द्र सरकार को मिलती थी, उसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के गरीब पात्रों के लिए लाखों की संख्या में आवास की मांग की जा रही है और प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है। सोनभद्र जनपद को सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता है और यहां पर्यटन की असीम संभवनाओं को देखते हुए मीनी स्वीटजरलैण्ड के रूप में यह जनपद विख्यात है।"