घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिरसाई में "सेवा पर्व" पखवाड़ा के तहत एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत करते हुए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कैमूर वन्य जीव प्रभाग मिर्जापुर की टीम ने विद्यालय के छात्रों को पर्यावरण के संरक्षण को लेकर संदेश दिया।मौके पर वन दरोगा अभिषेक मिश्रा ने छात्रों को पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण मानव के लिए आवश्यक है।मानव जीवन के लिए स्वस्थ हवा,पानी आदि की आवश्यकता है।सोनभद्र जनपद में करीब 33 प्रतिशत भूभाग वनों से अक्षादित है।छात्रों ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया।मौके मौजूद प्रधानाचार्य अनुराग कुमार पांडेय ने छात्रों को बताया कि वन हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।घने जंगलों में जंगली जीव सुरक्षित रहते हैं और वनों से मानव जीवन।इस अवसर पर वन दरोगा राजन मिश्रा,अभिलाष वर्मा,अजय दुबे,अब्दुल्लाह,राजन कुमार,मूलचंद त्रिपाठी,सत्य प्रकाश,राजू प्रसाद, संपूर्णानंद मिश्र आदि रहे।