जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग ने इस अभियान में विभागीय कर्मियों, कोटेदारों, गैस एजेंसी संचालकों तथा पेट्रोल पंप संचालकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया।कार्यक्रम में नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा की चेयरमैन मीरा यादव, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, जयराम वर्मा, नगर महामंत्री अनूपम तिवारी, अनूप तिवारी, दीपचंद महतो, अरुण सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।