Sonbhadra news : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत एनटीपीसी रिहंद में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित
एनटीपीसी रिहंद में 16 से 31 मई 2026 तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत कर्मचारी विकास केंद्र परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।

sonbhadra
4:29 PM, May 28, 2026
विजय कुमार पटेल ( संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में 16 से 31 मई 2026 तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत कर्मचारी विकास केंद्र परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित भविष्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा।
अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 में शामिल छात्राओं के साथ पौधारोपण कर किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन व एसोसिएशन प्रतिनिधि, कर्मचारी तथा अन्य सहयोगियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली, जिसने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
इस अवसर पर संजय असाटी ने उपस्थित बालिकाओं एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।




