Sonbhadra News : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक
विंढमगंज पुलिस द्वारा घिवही- केवाल गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में रविवार को थाना विंढमगंज पुलिस ने ग्राम घिवही-केवाल में जनचौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जनचौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं जनहितकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस), 108 (आपातकालीन एम्बुलेंस), 182 (रेलवे हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति में बिना किसी संकोच के संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त करें। इस दौरान महिलाओं के बीच जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, महिला आरक्षी सपना मौर्या एवं रिजर्व महिला आरक्षी साक्षी सिंह सहित थाना विंढमगंज पुलिस की टीम उपस्थित रही।