Sonbhadra News : अबूझ परिस्थितियों में गेंहू की खड़ी फ़सल में लगी आग, 2 बीघे गेंहू जलकर ख़ाक
करमा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव में गुरुवार दोपहर अचानक गेहूं की तैयार फसल में आग लगने से लगभग 2 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर ख़ाक हो गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव में गुरुवार दोपहर अचानक गेहूं की तैयार फसल में आग लगने से लगभग 2 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर ख़ाक हो गई।
किसान रमेश कुमार यादव ने बताया कि हमारे खेत में अचानक आग लगने की जानकारी मिली अगलगी में दो बीघा लगभग गेहूं जल कर खाक हो गया। ग्रामीण संजय ने बताया कि भुक्तभोगी के घर 18 अप्रैल को लड़की की शादी है।गांव के लोगों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। उसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा। लोगों ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली अन्यथा कई किसानों का नुकसान हो जाता। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।किसानों ने सम्बंधित अधिकारी से मुआवजे की मांग की है।