Sonbhadra News : अनियंत्रित ट्रक होटल की दीवार व कार को क्षति पहुंचाने के बाद बाइक पर पलटा, प्रथामिकी दर्ज
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग से तेज गति से आ रही कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक होटल की ढाचा एवं दीवार और पार्किंग में खड़ी कार को नुकसान पहुंचाते हुए खड़ी बाइक पर कोयला सहित पलट गया

sonbhadra
8:03 AM, April 18, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग से तेज गति से आ रही कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक होटल की ढाचा एवं दीवार और पार्किंग में खड़ी कार को नुकसान पहुंचाते हुए खड़ी बाइक पर कोयला सहित पलट गया जिसको लेकर होटल मालिक के तहरीर पर वाहन व चालक के खिलाफ चोपन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
चोपन पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक उमेश चन्द्र मिश्रा पुत्र लक्ष्मण दत्त मिश्रा निवासी बिल्ली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ने थाना चोपन पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दिए गए तहरीर में अवगत कराया गया कि दिनांक 17.04.2026 समय 03.30 बजे घटनास्थल का बावत वाहन संख्या MP07 ZT 0548 के चालक नाम पता अज्ञात द्वारा वाहन को तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अनियंत्रित होकर वादी के डाला बाड़ी स्थित होटल सत्यम शिवम सुन्दरम् के सामने पलट देने एवं इस दुर्घटना के कारण होटल के सामने का ढाचा एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो जाने एवं पार्किंग में खड़ी कार वाहन संख्या UP65EP3994 को नुकसान होने एवं वाहन संख्या UP64BB0312 मोटरसाइकिल के कोयले में दबने से क्षतिग्रस्त हो जाने को लेकर थाना चोपन में वाहन संख्या MP 07 ZT 0548 का चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध
मु0अ0सं0 139/2026 धारा 281,324 (4) बीएनएस की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया गया है ।



