Sonbhadra News : अनियंत्रित ट्रक ने मारी सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, लगा जाम
वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से सीमेंट के कट्टों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही की घटना में घटना के बाद सड़क पर सीमेंट के कट्टे बिखर गए जिससे....

sonbhadra
11:36 AM, March 12, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से सीमेंट के कट्टों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही की घटना में घटना के बाद सड़क पर सीमेंट के कट्टे बिखर गए जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमेंट के कट्टे हटवा कर यातायात सुचारु किया।
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बिच्छी गांव के पास हिंदुवारी की तरफ से आ रही ट्रक ने पीछे से सीमेंट के कट्टों से लदे ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में ट्रक ड्राइवर चंदौली निवासी बहादुर (56वर्ष) और बिच्छी निवासी सोनू कुमार प्रजापति (19वर्ष) मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में चली गई और ट्रॉली पर लगे सीमेंट के कट्टे सड़क पर बिखर गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं मौके से गुजर रहे HTU प्रभारी माधव सिंह सीमेंट के कट्टे हटवा कर यातायात सुचारु किया।
वहीं ट्रक ड्राइवर बहादुर ने बताया कि "उसकी ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।"



