Sonbhadra News : अनियंत्रित ट्रेलर ने पोल में मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के मालो घाट स्थित टोल प्लाजा पर अनियंत्रित ट्रेलर ने दो टोल डिवाइडर को डाकते हुए पोल में टक्कर मार दिया । जिसमें चालक की मौत हो गयी।

sonbhadra
8:24 PM, June 9, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के मालो घाट स्थित टोल प्लाजा पर अनियंत्रित ट्रेलर ने दो टोल डिवाइडर को डाकते हुए पोल में टक्कर मार दिया । जिसमें चालक की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शाम लगभग छः बजे चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालोघाट स्थित टोल प्लाजा पर अनियंत्रित ट्रेलर ने दो टोल डिवाइडर डाकते हुए पोल में जोरदार टक्कर मार दिया । जिसके बाद टोल कर्मियों ने तत्काल ट्रेलर चालक राकेश कुमार उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र विश्वनाथ निवासी अनपरा को केविन से बाहर निकाला और टोल प्लाजा के ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया । जहां चिकित्सकों ने घायल राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया । वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस अग्रीम कार्रवाई में जुट गई है ।




