Sonbhadra news : बीना प्रोजेक्ट गेट के सामने अनियंत्रित टेलर डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
आवासीय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने एक तेज रफ्तार कोयला लदा टेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संजय भारती (संवाददाता)
बीना/शक्तिनगर (सोनभद्र)। बुधवार सुबह बीना प्रोजेक्ट आवासीय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने एक तेज रफ्तार कोयला लदा टेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेलर तेज गति से शक्तिनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के अगले दोनों पहिए अपनी स्थिति से निकलकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे टेलर सड़क पर ही रुक गया।
संयोगवश दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की ओर से क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीना प्रोजेक्ट गेट के सामने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है। उन्होंने प्रशासन से इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने, आवश्यक यातायात संकेतक लगाने और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
सम्बंधित खबर
अपना जिला