Sonbhadra News : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 3 गंभीर
दुद्धी क्षेत्र के बघाडू वन रेंज के करीब एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिससे 3 लोग घायल हो गए। कार एक वन रक्षक की बतायी जा रहीं हैं।

sonbhadra
11:16 AM, July 31, 2024
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । चौकी क्षेत्र के बघाडू गाँव मे रेंज कार्यालय के पास देर रात्रि एक अनियंत्रित तेज रफ्तार एसयूवी कार पेड़ से टक्करा गयी । जिसमें सवार मोहम्द रजा पुत्र जाहीद हुसैन उम्र 23 वर्ष, अब्दुल्ला पुत्र वहीस अली उम्र लगभग 12 वर्ष व चालक अशरफ पुत्र अशफाक उम्र लगभग 26 वर्ष सभी गम्भीर रूप से घायल हो गये । रात्रि एंबुलेंस की सहायता से दुद्धी अस्पताल भेजवा गया जिसमें तीनों की हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है । वाहन स्वामी वन रक्षक शाजिद ने बताया कि किसी आवश्यक कार्य के लिए गाड़ी मांग कर ले गये थे ।




