Sonbhadra News : अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन पर गिरा, दो घायल

डाला बारी क्षेत्र स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन पर जा गिरा । जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए ।

news-img

सीएचसी चोपन में घायलों का इलाज करते डॉक्टर

sonbhadra

5:00 PM, May 12, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

मंटू शर्मा/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)

डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन के डाला बारी क्षेत्र स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन पर जा गिरा । जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए ।

जानकारी मुताबिक सोमवार की दोपहर डाला बारी स्थित वैष्णो मंदिर के पास डाला से चोपन की तरफ एक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से जा रहे दो युवक पुराने रेलवे ओवर ब्रिज से कुछ ही दूरी पहले अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर घिसटाते हुए निचे नए रेलवे ओवर ब्रिज वाले सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों व निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी चोपन भेजा गया। जहां डॉक्टर अभय ने प्राथमिक इलाज़ के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । डॉक्टर अभय ने बताया कि अस्पताल में दो घायल आये है जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया है । घायलों में इंद्रजीत (27)पुत्र बालगोविन्द मिठवा सुकृत को हादसे में ज्यादा चोट आई है। जिस वजह से उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। जबकि राजेश राजपुत्र (25) पुत्र भोला सिंह मिठवा सुकृत का हाथ फ्रेक्चर होने कि बात सामने आ रही है। फिलहाल घायलों का प्राथमिक इलाज़ कर जिला अस्पताल बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.