Sonbhadra News : बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, महिला घायल
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी चौकी के पास आज दोपहर बाद ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई.....

घायल महिला संगीता.....
sonbhadra
3:53 PM, March 2, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी चौकी के पास आज दोपहर बाद ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे 108 नं0 एम्बुलेस की सहायता से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर में हिन्दुआरी चौकी के पास स्थित देवरा राजा पेट्रोल पंप के पास राबर्ट्सगंज की ओर से तेज गति से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार अज्ञात युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी चंदौली निवासी महिला संगीता (42वर्ष) पत्नी निरंजन जख्मी हो गई। वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया, जबकि घायल महिला को 108 नं0 एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवा कर मृतक युवक के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। वहीं महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
इस सम्बन्ध में चौकी इंचार्ज अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि "बाइक सवार कौन था पता नहीं चल पा रहा है मोबाइल पर फोन तो आ रहा है परन्तु डिस्प्ले फूट जाने के कारण बात नहीं हो पा रही है, शिनाख्त का प्रयास जारी है।"



