Sonbhadra News : बेकाबू प्राइवेट बस ने मारी टोटो को टक्कर, चालक सहित चार यात्री घायल
सड़क हादसे के कारण कई परिवार की खुशियां छीन जाती है कई बार ऐसे हादसे पूरे परिवार के वजूद को ही मिटा देते हैं कि बच्चों के सिर से माता-पिता का असमय छाया छिन जाता है। कई बार हादसों के कारण परिवार.......

sonbhadra
4:03 PM, February 13, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सड़क हादसे के कारण कई परिवार की खुशियां छीन जाती है कई बार ऐसे हादसे पूरे परिवार के वजूद को ही मिटा देते हैं कि बच्चों के सिर से माता-पिता का असमय छाया छिन जाता है। कई बार हादसों के कारण परिवार आर्थिक रुप से तबाह हो जाता है। हादसों के बड़े कारणों में सड़कों पर अनफिट और खटारा वाहनों का परिचालन प्रमुख है। सड़कों पार्ट डग्गामार वाहन हे सरपट दौड़ रहे हैं इनके परिचालन पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक पहल शिफर है।
ताजा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका का है, जहां बेकाबू बस ने सड़क के किनारे से जा रहे सवारियों से भरी टोटो को टक्कर मार दी, जिसमें टोटो चालक छपका निवासी दीनदयाल, किरबिट निवासी मुन्नालाल (60वर्ष), जुड़वारिया निवासी नख़डू (67वर्ष) और एक अज्ञात युवती घायल हो गए। वहीं सड़क के किनारे खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए 108 नं0 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि युवती इलाज के लिए निजी चिकित्सालय चली गई।
घटना के बाद बस चालक जोगेंद्र यादव ने बताया कि "ब्रेकर पार करने के दौरान स्टेयरिंग पर उसका कंट्रोल खो गया जिससे यह हादसा हो गया।"
वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बात कि जिले के सड़कों पर ऐसे तमाम वाहन चल रहे हैं जो परिचालन के लिए अनुचित है धुआं उगलते वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं तो कई ऐसे अनफिट वाहन हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं। अनफिट वाहनों के परिचालन रोकने के दिशा में प्रशासनिक पहल नाकाफी होने के कारण सड़कों पर इनकी संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है, जो हादसों को अंजाम दे रहे हैं प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोगों के मन में ना किसी का डर है और ना ही है इसीलिए वे जानते हुए भी अनफिट वाहनों को सड़क पर दौड़ा रहे हैं। इस कारण सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।




