Sonbhadra News : बाइक से गिरकर मामा-भांजा घायल
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक बाइक का चैन टूटने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर गिर गया ।जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

sonbhadra
7:12 PM, February 17, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के पारसपानी स्थित एक निजी आई टी आई कॉलेज के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक बाइक का चैन टूटने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर गिर गया ।जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के पारसपानी स्थित निजी आई टी आई कॉलेज के सामने वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर कोटा के तरफ से मझौली दुद्धी जा रहा बाइक सवार शिवम कुमार निवासी कोटा और सुधांशु कुमार उम्र लगभग 11 वर्ष एक ही बाइक सवार होकर जा रहे थे । दोनों कोटा से मझौली दुद्धी जा रहा थे कि उसी दौरान बाइक का चैन टूट गया और बीच सड़क पर गिर कर दोनों घायल हो गए। वहीं जानकारी के मुताबिक दोनों घायल रिश्ते में मामा-भांजा है। जहां स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलो को उठाकर सड़क किनारे करवाया और ऐम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया दिया।



