Sonbhadra News : गौ प्रेमियों की प्रयास से बच सकी लावारिस घायल गाय की जान
आज रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत ब्रह्मनगर में संदिग्ध परिस्थितियों से घायल हुए लावारिस गाय का पशुपालन विभाग द्वारा उपचार किया गया और गाय क़ो नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका के अस्थाई..

घायल गाय का इलाज करते पशु चिकित्सक
sonbhadra
11:17 PM, December 29, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• सीवीओ ने दिखायी तत्परता, सुचना मिलते ही मौके पर भेजी पशु चिकित्सकों की टीम
सोनभद्र । आज रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत ब्रह्मनगर में संदिग्ध परिस्थितियों से घायल हुए लावारिस गाय का पशुपालन विभाग द्वारा उपचार किया गया और गाय क़ो नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका के अस्थाई गौशाला में पहुँचा दिया गया।
आज सुबह ज़ब वार्डवासी अपने घरों से बाहर निकले तो एक लावारिस गाय क़ो गंभीर रूप से घायल देख भौचक्के रह गए। ऋतिक मिश्रा, अनुराग, मनीष, चंदन, आकाश, बृजेश, शनि आदि पशु प्रेमियों ने मामले की सुचना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 अजय कुमार मिश्रा क़ो मोबाइल के माध्यम से दी। सीवीओ ने तत्काल पशु चिकित्सक डॉ0 कमलेश कुमार क़ो मौके पर भेजा। मौके पर पहुँचे पशु चिकित्सक ने तुरन्त घायल गाय का प्राथमिक उपचार किया और नगर पालिका के कर्मचारियों की सहायता से गाय क़ो नगर पालिका के अस्थाई गौशाला में पहुँचाया गया। जहाँ उसका बेहतर देखभाल किया जायेगा और डॉक्टरों की टीम उसका उपचार करेगी।




