Sonbhadra News : उमेश चंद्रवंशी अध्यक्ष तो कोषाध्यक्ष बने विवेक
नवरात्रि पर्व के मद्देनजर जय भवानी क्लब की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सोनभद्र
4:38 PM, March 28, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत बुटबेढवा ग्राम पंचायत भवन में नवरात्र पर्व पर त्यौहार शान्ति पुर्वक मनाने के लिए जय भवानी क्लब की एक बैठक में अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर उमेश चंद्रवंशी को चुना गया।कोषाध्यक्ष के लिए विवेक केसरी को मनोनीत किया गया।
इस मौके पर वर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि शासन के दिशा निर्देश के अनुसार पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से क्लब के सदस्यों, पदाधिकारी के द्वारा मनाया जाएगा। किसी भी तरह का कोई शासन निर्देश के विपरीत कार्य नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रियांशी गुप्ता, यश केशरीसंरक्षक डीसी मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, आदित्य गुप्ता, विशाल पासवान, रोहित गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, प्रिन्स, शिवम् कुमार , सदस्य भास्कर केशरी, हिमांशु केशरी, हिमांशु सोनी, ओम सोनी, अश्वनी कुमार, रोहित कश्यप, शिवम् चंद्रवंशी, निखिल कुमार, अभिषेक जायसवाल ,अभिनव पटवा, नीतीश कुमार,कार्तिक केशरी, सर्वेश जायसवाल व अन्य भी सदस्य मौजूद रहे।