Sonbhadra news : 143वें सेवा कार्यक्रम में जरूरतमंदों को खिचड़ी के साथ बांटे छाते
नर सेवा नारायण सेवा की ओर से शनिवार को नगर के टैंपो स्टैंड पर 143वें सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क खिचड़ी वितरित की गई।

sonbhadra
5:28 PM, August 8, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। नर सेवा नारायण सेवा की ओर से शनिवार को नगर के टैंपो स्टैंड पर 143वें सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क खिचड़ी वितरित की गई। बारिश के मौसम को देखते हुए इस बार जरूरतमंदों को छाते भी उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी ग्रहण की। छाता मिलने पर जरूरतमंदों ने खुशी जताई। आयोजन में नगर निवासी युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी सौरभ अग्रवाल का सहयोग रहा, जबकि छाता वितरण में अरविंद उपाध्याय और संतोष पांडेय का भी योगदान रहा।
आयोजक मनोज चौबे ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक शनिवार जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी वितरण किया जाता है। मौसम और परिस्थितियों के अनुसार भोजन के अलावा आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से पूर्व में कंबल, फल, शरबत आदि का वितरण भी किया जा चुका है।
कार्यक्रम में दयाशंकर सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, संदीप सिंह, रजनीकांत सिंह, अरविंद उपाध्याय, ओमप्रकाश, राजेश अग्रहरी, रामनरेश चौधरी, मोना दास, कैलाश नाथ, शमशेर अली, अजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




