Sonbhadra News : सोनभद्र पुलिस के रडार पर सूदखोर, बनी सूची, जल्द दिखेगा एक्शन
सूदखोरी को लेकर हुई दम्पत्ति हत्याकांड के बाद अब पुलिस सबक लेते हुए एक्शन में नजर आ रही है। अब पुलिस सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है ।

sonbhadra
8:15 AM, August 19, 2024
शान्तनु कुमार
सोनभद्र पुलिस ने रविवार को भले ही चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा कर दिया हो मगर यह हत्याकांड कई सवाल छोड़ गया । सूदखोरी को लेकर हुई दम्पत्ति हत्याकांड के बाद अब पुलिस सबक लेते हुए एक्शन में नजर आ रही है । रविवार को हत्याकांड का खुलासा करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जनपद के कई थाना क्षेत्रों में चल रहे सूदखोरी के धंधे को लेकर पत्रकारों से बात की । पुलिस अधीक्षक ने बताया सूदखोरों के चंगुल में फंसे पीड़ितों के लिए पुलिस ने एक हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है । इसके साथ ही ऐसे सूदखोरों की सूची भी तैयार की जा रही है जो ऊंचे ब्याज दरों पर रुपये बंटाते हैं और बाद में न देने पर डराते व धमकाते हैं । उन्होंने कहा कि जल्दी पुलिस अभियान चला कर शहर से सूदखोर गैंग का खात्मा करेगी।पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे सूदखोरों से सावधान रहें और अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें ।
बहरहाल यूपी में सूदखोरी पर प्रतिबंध लगा हुआ है । ऐसे में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह मानना कि सोनभद्र के कई थाना क्षेत्रों में सूदखोरी का गैंग काम कर रहा है, यह बेहद गंभीर प्रकरण है । देर से ही सही डबल मर्डर कांड के बाद सूदखोर पुलिस के रडार पर हैं । ऐसे में आने वाले दिनों में कई सफेदपोश व रसूखदारों के चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।




