Sonbhadra News :अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

sonbhadra
6:36 PM, October 3, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा में वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर बाद चोपन से रेणुकूट की तरफ एक ही बाइक पर सवार 25 वर्षीय रितेश कश्यप व 24 वर्षीय शिवम शर्मा निवासी रेणुकूट जा रहें थे । तभी गुरमुरा में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर डिवाइडर कटींग के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और घटनास्थल से फरार हो गया और बाइक सवार सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को चोपन अस्पताल एम्बुलेंस से भेजवाया गया जंहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवकों को लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।




