Sonbhadra News : पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल
कोतवाली क्षेत्र के कोलियाघाटी के पास पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलो को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

sonbhadra
8:22 PM, May 15, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । कोतवाली क्षेत्र के कोलियाघाटी के पास पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलो को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। खुटहा गांव निवासी प्रमोद कुमार पाल अपने ममेरे भाई सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र पोड़ी लमसरई गांव निवासी विमलेश पाल के साथ बाइक पर सवार होकर घोरावल की तरफ जा रहा था। गुरुवल गांव में कोलियाघाटी चढ़ाई पर पिकअप की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्वजन ने दोनों घायलो को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विमलेश पाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।




