Sonbhadra News : अलग-अलग दुर्घटना में दो युवकों की मौत
रविवार की शाम हुए दो अलग-अलग दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। रविवार की सुबह चौकी पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी ली।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
4:21 PM, October 14, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार की शाम हुए दो अलग-अलग दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। रविवार की सुबह चौकी पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी ली। पुलिस चौकी प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि शक्तिनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी प्रभात कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र मदन सिंह रविवार को अपने दोस्त के साथ हाथीनाला स्थित पार्क घूमने गया था वहां से वापस लौटते समय रविवार की शाम को वह रेणुकूट मुख्य बाजार में एक ट्रक के बगल से निकलने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान अचानक सामने किसी वाहन के आ जाने से उसने ब्रेक लिया जिससे बाइक स्पेशल कर गिर गई और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक पर बैठा दूसरा युवक बाल बाल बच गया। वहीं दूसरी घटना में रविवार की देर शाम ऋषि यादव उम्र 35 वर्ष पुत्र विशंभर यादव निवासी नदिहार राजगढ़ मिर्जापुर की एक मालगाड़ी के टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ऋषि यादव हिंडालको कारखाने से ड्यूटी करके रेलवे लाइन पकड़ कर अपने निवास जा रहा था इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन सोमवार की सुबह पुलिस चौकी पहुंचे जहां पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




