Sonbhadra news : पोखरे में डूबे दो युवक, एक की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के पंचम खाड़ी टोले में दशवां संस्कार के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया।

sonbhadra
6:17 PM, September 11, 2026
एम. शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के पंचम खाड़ी टोले में दशवां संस्कार के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास पोखरे में नहाते समय रमेश कुमार गोंड (39) गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए गोबिंद उर्फ सोनू (25) भी पानी में कूद पड़ा और डूबने लगा।
परिजनों ने दोनों को बाहर निकालकर चोपन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोबिंद को उपचार के बाद बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।




