Sonbhadra News : झोपड़ी के नीचे दबकर दो महिला घायल
चौकी क्षेत्र के अमवार पुनर्वास कालोनी में झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे दो महिलाएं घायल हो गए ।

sonbhadra
2:18 PM, March 21, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । चौकी क्षेत्र के अमवार पुनर्वास कालोनी में झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे दो महिलाएं घायल हो गए । ग्रामीणों के मदद से घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से दुद्धी सामुदायिक अस्पताल भेजा गया । घायलों में संगीता पत्नी जयप्रकाश उम्र लगभग 32 वर्ष, सविता पत्नी मंत्रीराज खरवार उम्र 38 वर्ष निवासी भीसूर पुनर्वास कालोनी अमवार शामिल हैं । परिजनों ने बताया कि विस्थापित पैकेज 2016 मे मिला था जो खर्च हो गया, अब बाहर मजदूरी कर नया मकान का निर्माण करा रहे थे जो पैसा के अभाव में अर्धनिर्मित है ।



