Sonbhadra News : घोरावल में गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
घोरावल पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत थाना शाहगंज में मामला दर्ज है।

sonbhadra
8:27 PM, July 13, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र)। गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को घोरावल पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत थाना शाहगंज में मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम आरोपियों की तलाश में ओडिशा रवाना हुई। टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और कांस्टेबल योगेश मिश्रा शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश माहखुड़ पुत्र बसंत माहखुड़ और रश्मि रंजन सामल पुत्र अशोक सामल, निवासी ग्राम मंगलपुर कुसपगांव, थाना कान्ताबनिया, जिला ढेंकानाल (ओडिशा) के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को ढेंकानाल स्थित न्यायालय (जेएमएफसी) में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। इसके बाद उन्हें थाना शाहगंज लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत न्यायालय में पेश कर दिया गया।




