Sonbhadra News : गोवंश तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन सीज,विंढमगंज पुलिस की कार्रवाई
विंढमगंज पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की सिजिंग के तहत दो वाहनों पर कार्रवाई

सोनभद्र
7:00 PM, October 16, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र 'अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा गोवंश तस्करी में अभियुक्तो के द्वारा प्रयुक्त वाहनों को जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्रा द्वारा थाना विण्ढमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 95/26 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि० से सम्बन्धित वाहन पिकप सं0- यूपी 64बीटी 9546 तथा मु0अ0सं0 64/26 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि० से सम्बन्धित मैजिक वाहन सं0 यूपी 70 क्यूटी 5354 दोनो वाहनो को जब्त किया गया है।
वाहन पिकप सं0- यूपी 64बीटी 9546 की वर्तमान/वास्तविक कीमत 6 लाख रूपये तथा मैजिक वाहन सं0 यूपी 70 क्यूटी 5354 की अनुमानित कीमत 495171 रूपया बताया गया है।




