Sonbhadra News : सोनभद्र के दो टीचर मथुरा में सम्मानित
मथुरा के के.एम. यूनिवर्सिटी सभागार में यह पुरस्कार मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष के.एम.चौधरी व मथुरा की बीएसए सलोनी गौतम द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया।

sonbhadra
4:57 PM, October 6, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र)। एडूलीडर्स द्वारा ब्रज की धरती पर के.एम. यूनिवर्सिटी में आयोजित एडूलीडर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। भगवदगीता के मूल्यों पर आधारित शिक्षा समागम के कार्यक्रम में विकासखंड घोरावल के कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी के स.अ. दीनबन्धु त्रिपाठी को कर्मयोगी सम्मान व रावर्ट्सगंज विकासखंड के प्रा.वि. केवटा की प्र.प.प्र.अ. सिन्धु मिश्रा को एडूलीडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों हेतु दिया गया। मथुरा के के.एम. यूनिवर्सिटी सभागार में यह पुरस्कार मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष के.एम.चौधरी व मथुरा की बीएसए सलोनी गौतम द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया।
जनपदीय संयोजक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि एडूलीडर राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक सर्वेष्ट मिश्रा के संयोजन में स्वतः स्फूर्त नवाचारी टेक्नोसेवी शिक्षकों का समूह है।यह प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर नवाचारी शिक्षकों का चयन कर राज्य स्तर पर कर्मयोगी व एडूलीडर पुरस्कार प्रदान करता है।उक्त दोनों शिक्षकों को पुरस्कार प्राप्त होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, बीईओ अरविंद पटेल, अशोक त्रिपाठी, सौरभ कार्तिकेय आदि शिक्षकों ने खुशी जतायी।




