Sonbhadra News : सोन नदी में नहाते समय दो छात्रों की डूबने से मौत, कोहराम
ट्यूशन पढ़ने के बाद एक स्कूटी पर सवार होकर तीन दोस्त रानीडीह सोन नदी में नहाने चले गए। नहाते समय विमलेश कुमार व अवनीश कुमार गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गयी।





