Sonbhadra News: आकाशीय बिजली से दो झुलसे, अस्पताल में भर्ती
घोरावल क्षेत्र मे मौसम का मिजाज शनिवार को बिगड़ गया। पेढ़ और नेवारी मे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक युवक झुलस गए। दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। दोनो का इलाज चल रहा है

sonbhadra
7:52 PM, September 28, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर शनिवार की शाम आकाशीय बिजली से दो लोग झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पेढ़ ग्राम पंचायत के गुरहवा टोला निवासी राकेश कुमार 24 वर्ष पुत्र गिरजा शंकर जोकि खेत से घर लौट रहा था। उस समय आकाशीय बिजली उसके नजदीक में गिरी। जिससे उसका कमर व शरीर झनझना गया। नेवारी गांव की मन्नू 38 वर्ष पत्नी सतीश भी घर के आंगन में थी। घर के बहुत नजदीक आकाशीय बिजली गिरने से उसके सीने और पेट मे झुलसन गर्माहट बन गया। दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।




