Sonbhadra News : होलिका में आग लगाने के मामले में दो व्यक्ति हिरासत में
रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगढ़ में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब दो लोगों द्वारा होलिका में आग लगा दी गयी।

sonbhadra
2:06 PM, March 2, 2026
अवधेश कुमार पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगढ़ में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब दो लोगों द्वारा होलिका में आग लगा दी गयी।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए आरोपी रितेश और नागेंद्र को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि रितेश का खेत में रखा छप्पर कुछ लोगों ने होलिका में डाल दिया था । इसी प्रतिशोध में उसने होलिका में आग लगा दी। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति नहीं है और पुलिस पूरे मामले पर निगरानी बनाई हुई है।




