Sonbhadra News : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कार सवार दो व्यक्ति घायल
थाना चोपन के डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति मामूली रूप से जख़्मी हो गए जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं कार का एयरबैग खुल जाने से एक बड़ी घटना होते-होते बच गयी...

sonbhadra
10:22 AM, February 25, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । थाना चोपन के डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति मामूली रूप से जख़्मी हो गए जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं कार का एयरबैग खुल जाने से एक बड़ी घटना होते-होते बच गयी।
मिली जानकारी अनुसार, बीते सोमवार की देर रात स्थानीय चौकी के सामने स्टेट हाईवे पर चोपन से रेणुकूट की तरफ जा रही एक अज्ञात ट्रक में पीछे से आ रही एक कार का जोरदार टक्कर हो गया । टक्कर होते ही कार का सेफ्टी एयरबैग खुल गया जिससे बड़ी दुर्घटना टल गया। कार में सवार दो युवक में एक को मामूली चोट लगी । कार क्षतिग्रस्त हो गई और अज्ञात ट्रक मौके से फरार हो गई । जिसमे मामूली रूप से चोटिल हुए का कार सवार सुजीत टिंक जो रेणुकूट स्थित हाईटेक कार्बन कॉलोनी के बताए जा रहे है जो गाजीपुर से रेणुकूट घर वापस जा रहे थे ।
वहीं दूसरी घटना आज भोर की है जिसमें डाला स्थित सीमेंट फैक्ट्री आवासीय परिसर के मुख्य गेट के सामने स्टेट हाईवे पर उड़ीसा जिला बलांगिर के कांटाबांजी थाना क्षेत्र के निवासीगण हुंडई कार से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे जो हुंडई कार को सड़क किनारे खड़ी किए हुए थे कि उसी दौरान पीछे से आ रही शक्तिनगर से चोपन जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर हुंडई कार में जोरदार टक्कर मार दिया । बताया जा रहा है कि उड़ीसा के जिला बलांगिर के कांटाबांजी थाना क्षेत्र निवासीगण में पांच कार सवारों में जय मिश्रा ,अशोक कुमार, गंगाधर,चोखाडोला को मामूली चोट आ गई और वाहन से बाहर खड़े कार सवार गौरव कुमार साहू को गंभीर चोट लग गई जिसका प्राथमिक उपचार नजदीकी चिकित्सालय में कराया गया। अलग-अलग दुर्घटनाओं में शामिल जहाँ तीनों कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं एयरबैग खुल जाने से बड़ी दुर्घटना भी टल गयी।




