Sonbhadra News : दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल
अघोर सेवा सदन के पास दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने-सामने टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डाला पुलिस की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
9:40 PM, December 30, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय चौकी क्षेत्र स्थित अघोर सेवा सदन के पास दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने-सामने टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डाला पुलिस की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की सायंकाल साढ़े पांच बजे मोटर साइकिल सवार 22 वर्षीय सनोज पुत्र बुल्लू व 23 वर्षीय लल्लू पुत्र केशव निवासीगण गोरादह डाला दोनो एक बाईक पर सवार होकर डाला से चोपन जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार 20 वर्षीय राजेश पुत्र स्व रामश्रृगार निवासी परासपानी चोपन की आमने सामने टक्कर हो गई । टक्कर में तीन मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गए । तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क के किनारे करके घटना की सूचना डाला पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहूंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जूट गई।




