Sonbhadra News : दो ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेनुकूट मार्ग पर बीती रात कोयला लोड कर आ रही रही ट्रेलर को विपरीत दिशा हाथीनाला के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने अचानक से ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दिया ।

news-img

sonbhadra

7:31 PM, March 21, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

एम शर्मा (संवाददाता)

० ओवरटेक करने के चक्कर में हुई टक्कर

डाला सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेनुकूट मार्ग पर बीती रात कोयला लोड कर आ रही रही ट्रेलर को विपरीत दिशा हाथीनाला के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने अचानक से ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दिया । जिसके कारण सड़क दोनों ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई और दोनों ट्रेलर के केविन में चालक दब गए वहीं जिसके राहगिरो ने इसकी सूचना हाथीनाला थाना के पुलिस को दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद दोनों ट्रेलर पर सवार घायलों को ऐम्बुलेंस से दुद्धी अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने चन्दन सिंह पुत्र धुव्र नारायण सिंह निवासी बगही थाना चीतबड़ा जनपद बलिया को मृतक घोषित कर दिया और रमेश चौधरी पुत्र स्व प्रभु नाथ राम निवास अवाथन थाना उभांव जनपद बलिया व दुसरे ट्रेलर चालक इमरान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया जहां पर घायल रमेश चौधरी भी मौत हो गई बताया जा रहा है जिसको लेकर महेशपुर मंडुवाडीह वाराणसी निवासी धनंजय सिंह पुत्र स्व श्याम दुलार सिंह ने हाथीनाला थाना पर तहरीर दिया गया वहीं हाथीनाला थाना की पुलिस द्वारा अग्रीम कारवाई करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट (धारा 173 बी एन एस एस के तहत धारा 281, 106(1), 125(ए), 125(ख), 324(5) मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।

हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि ट्रेलर पर सवार बलिया जनपद के चित बड़ा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी ट्रेलर स्वामी चंदन सिंह और साथ में सवार हुए उनके चंदन के दोस्त जनपद बलिया के थाना क्षेत्र उभांव के अवाथन गांव निवासी रमेश चौधरी की मौत हो गई दोनों वाहनों के चालकों में इमरान का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है और एक चालक सलमान निवासी पलिया थाना रॉबर्ट्सगंज को इलाज के बाद परिजन घर लेकर चले गए हैं । इस संबंध में विधि कार्रवाई की जा रही है ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.