Sonbhadra News : बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो घायल
रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास दो बाईकों के आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए जिसमें एक कि स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
12:55 PM, August 20, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास दो बाईकों के आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए जिसमें एक कि स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार सोमवार कि देर रात रायपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ खलियारी मार्ग पर पटवध मोड़ के पास खलीयारी के तरफ़ से बाईक से आ रहे राजकुमार पुत्र शिवकुमार उम्र 28 वर्ष निवासी सिकरीया पन्नुगंज थाना क्षेत्र वहीं विपरीत दिशा से बाइक से ही आ रहे मनोज कुमार पुत्र नागेश्वर 22 वर्ष निवासी सोनवार पन्नुगंज थाना क्षेत्र में पन्नुगंज खलियारी मार्ग पर पटवध मोड़ के पास आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे दोनों लोग दुर छिटक गये और गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास के लोगों द्वारा दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था




