Sonbhadra news : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल
तेज रफ्तार से जा रही हाइवा ट्रक के चपेट में आने बाइक सवार दो व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए।

sonbhadra
4:05 PM, November 6, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन बैरहवा टोला में बुधवार को मुख्य राज मार्ग स्थित नायरा पेट्रोल पम्प के समीप 3 बजे के लगभग तेज रफ्तार से जा रही हाइवा ट्रक के चपेट में आने बाइक सवार दो व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची चोपन पुलिस घायल दोनों व्यक्तियों को नजदीकी चोपन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार रविन्दर 40 वर्ष पुत्र बुध्दु निवासी हर्दी कोटा अपने अज्ञात मित्र के साथ राबर्ट्सगंज से अपने घर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से राबर्ट्सगंज से चोपन की जा रही हाइवा ट्रक के चपेट में आने से मोटर साईकिल सवार दोनो व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए।




