Sonbhadra News : कच्चा मकान ढहने से घर में सो रही दो बच्चियां दबकर घायल
रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में रविवार कि सुबह कच्चा मकान ढहने से घर के अंदर चारपाई पर सो रही दो बच्चियां घायल हो गयी । जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

sonbhadra
12:08 PM, September 8, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में रविवार कि सुबह कच्चा मकान ढहने से घर के अंदर चारपाई पर सो रही दो बच्चियां घायल हो गयी । जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर निवासी इन्द्रदेव कच्चे के मकान में रहते थे । रविवार की सुबह करीब सात बजे घर के सभी लोग घर से बाहर निकल अपने-अपने नित्य कार्य में लगे थे । वहीं घर में दो बच्चियां नीतु यादव उम्र 8 वर्ष और श्रुति यादव उम्र 6 वर्ष पुत्री ईन्द्रदेव घर के अन्दर चारपाई पर सो रही थी कि इसी बीच पूरा मकान भरभरा कर गिर गया । जिससे घर गृहस्थी के सामान सहित दोनों बच्चियां दब गयी । इस घटना के बाद हड़कंप मच गया औऱ चीख पुकार शुरू हो गयी । घर के एवं आसपास के लोगों ने तत्काल मलबे में दबी बच्चियों को बाहर निकाला और तुरंत 108 न0 एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




