Sonbhadra News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत, कोहराम
घोरावल क्षेत्र में मौसम के बिगड़े मिजाज ने दो बच्चियों की जिंदगी ले ली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल ग्राम पंचायत मे वज्रपात से दो बच्चियों की मौत हो गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । मंगलवार को घोरावल क्षेत्र में मौसम के बिगड़े मिजाज ने दो बच्चियों की जिंदगी ले ली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल ग्राम पंचायत मे वज्रपात से दो बच्चियों की मौत हो गई।
मंगलवार की दोपहर 3 बजे मौसम बिगड़ गया और तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे आकाशीय बिजली से नौगवां नंदलाल गांव में उसी गांव की रहने वाली अंशिका उर्फ पूजा 13 वर्ष पुत्री रमाशंकर तथा उसकी मौसेरी बहन आंचल 10 वर्ष पुत्री विनोद कुमार निवासी बसदेवा करकी की मौत हो गई है। दोनों घर से महज सौ मीटर की दूरी पर आम बीनने के लिए निकली थी। उसी के तुरंत बाद ही तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। खेत में पेड़ के पास गिरी हुई स्थिति में वे दोनों देखी गई। स्वजन दौड़कर वहां पहुंचे तो मरणासन्न स्थिति में दोनों पड़ी थी। ग्रामीणों की मदद से निजी साधन से स्वजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। स्वजन में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।