राबर्ट्सगंज शहर के बढ़ौली चौक पर व्यापक पैमाने पर वाहनों की जाँच हुई। प्रशासन की तरफ से बकायदा पूरे जाँच अभियान की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। परिवहन विभाग के साथ यातायात विभाग की टीम सड़क पर देखकर अधिकतर ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक भाग निकले। एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर यादव व यातायात प्रभारी अविनाश सिंह के संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन पेपर, इंश्योरेंस, फिटनेस और परमिट का कागज है या नहीं है, इसकी जाँच की जा रही है। नाबालिक द्वारा ऑटो चलाते पाए जाने सीज की भी कार्रवाई की जा रही है। सभी टोटो चालकों को कार्रवाई के दौरान सचेत किया गया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लें अन्यथा पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा को आवंटित कोड का सत्यापन कर यह देखा जा रहा है कि वह अपने निर्धारित रूट पर ही चल रहे हैं या नहीं चल रहे हैं। ई-रिक्शा और ऑटो नाबालिग चलाते हुए मिलेंगे तो उसे हर हाल में सीज कर दिया जाएगा।