Sonbhadra News : सड़क दुर्घटना में दो की मौत
राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत ग्राम गोरडीहा में सोमवार की देर रात एक मोटर साइकिल की एक राहगीर से टक्कर हो जाने तथा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने के कारण राहगीर एवं मोटर साइकिल सवार की....

sonbhadra
3:29 AM, April 1, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत ग्राम गोरडीहा में सोमवार की देर रात एक मोटर साइकिल की एक राहगीर से टक्कर हो जाने तथा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने के कारण राहगीर एवं मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने मंगलवार को सायं बताया कि सौरभ शर्मा 20 वर्ष तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चला कर जा रहा था तभी देवदत्त 40 वर्ष की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। उक्त दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को मेडिकल कालेज लोढ़ी भेजा गया जहाँ इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सीओ ने बताया कि दोनों मृतकों में पूर्व से विवाद भी था। उन्होंने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस मामले की जाँच कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



