Sonbhadra News : बकरी के दूध से साबुन निर्माण हेतु समूह की महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी और एन.आर.एल.एम. के जिला मिशन प्रबन्धक एम.जी.रवी जी ने संयुक्त रूप से किया ।

महिलाओं को प्रशिक्षण देती आजीविका मिशन की सदस्य
sonbhadra
6:08 PM, February 17, 2025
घनश्याम पांडेय/मंटू शर्मा (संवाददाता)
अडानी फाउंडेशन,ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा सतत् आजीविका विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत पनारी पंचायत के ओबरा गाँव में बकरी के दूध से साबुन निर्माण हेतु महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी और एन.आर.एल.एम. के जिला मिशन प्रबन्धक एम.जी.रवी जी ने संयुक्त रूप से किया ।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य,शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।
इस कार्यक्रम में अडानी फाउंडेशन के प्रमेश बालान, प्रशिक्षिका संजू कुशवाहा और पनारी एवं कोटा पंचायत के समूह की महिलाएँ उपस्थित रही।




