Sonbhadra News : कल से शुरू होगी दो दिवसीय सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप (SBL) 2026” का शुभारंभ कल 23 मई 2026 से शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में होगा।

sonbhadra
11:27 AM, May 22, 2026
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप (SBL) 2026” का शुभारंभ कल 23 मई 2026 से शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में होगा। यह प्रतियोगिता 23 एवं 24 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल, रेणुकूट, शक्तिनगर, अनपरा, बीजपुर एवं अन्य क्षेत्रों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट प्रारूप पर आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक टीम लीग चरण में सभी टीमों से मुकाबला करेगी तथा अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें क्वालीफायर एवं एलिमिनेटर चरण में प्रवेश करेंगी।
प्रतियोगिता में कुल 07 टीमें प्रतिभाग करेंगी, जिनके खिलाड़ी इस प्रकार हैं —
1. The Uniform Express Team
कृतार्थ शुक्ला, अभ्युदय नारायण, युवराज, प्रशांत यादव, रीशू, राकेश शुक्ला, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संदीप सिंह चंदेल, श्याम द्विवेदी।
2. Shuttlers Team
आशुतोष, यश, दीपक कुमार शर्मा, अनमोल कुमार सिंह, रोहन, ई. प्रशांत यादव, गोपालजी यादव, रविश चंद।
3. MR Institute of Fire & Safety Engineering with Kamakhya Sports Shop Team
विशेष, शुभम केशरी, मयंक यादव, नितिन पाठक, अतुल पाठक, रवि शेखर सिंह, जय सिंह यादव, सुजीत कुमार।
4. Chandra Maruti Service & Workshop Team
ऋतिक सेठ, आयुष पटेल, शुभम जायसवाल, दीपेश कन्नौजिया, इन्दु प्रकाश, प्रभाकर, दिनेश सिंह।
5. Friends Badminton Club Team
प्रांजल, आर्यमा सोनी, समद, सत्य प्रकाश यादव, सुमित सिंह, प्रतीक पांडेय, संदीप, देवेन्द्र।
6. Smash Titans Team
नित्या सेठ, हर्षित सेठ, श्रेष्ठ शर्मा, हर्षित सोनी, प्रकाश जायसवाल, सरजू यादव, कुणाल सिंह, अमन कश्यप।
7. Life Care Hospital & Trauma Centre Team
अवि कुमार, राजवीर, लकी, निशांत सिंह, ओम गुप्ता, प्रशांत जैन, प्रशांत मौर्य।
प्रतियोगिता की विभिन्न टीमों को संबंधित संस्थाओं द्वारा प्रायोजित किया गया है। वहीं New India Insurance एवं Narayan Enterprises प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक हैं तथा Dev Properties, Robertsganj Sonbhadra फूड एवं स्नैक्स स्पॉन्सर हैं।
प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं प्रबंधन में शुभम जायसवाल, अंकित जायसवाल, आयुष सिंह एवं फलक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्मद शमीम अहमद, जिला क्रीड़ा अधिकारी सोनभद्र उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में मीडिया की ओर से शांतनु बिस्वास (जनपद न्यूज़, मीडिया प्रभारी – सोनभद्र जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं सदस्य – सोनभद्र जिला जूडो एसोसिएशन) तथा प्रदीप कुमार चौबे (अमर उजाला एवं हिन्द समाचार) सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
सभी खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।




