Sonbhadra news : दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन आज से
पूर्व यू पी सी सी एल इंटरमीडिएट कॉलेज गुरमा) के पूर्व छात्रों का तृतीय दो दिवसीय पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन दिनांक 28-29 दिसंबर 2024 को विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा।

sonbhadra
5:19 PM, December 27, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा ( पूर्व यू पी सी सी एल इंटरमीडिएट कॉलेज गुरमा) के पूर्व छात्रों का तृतीय दो दिवसीय पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन दिनांक 28-29 दिसंबर 2024 को विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। रंगारंग संगीत संध्या, सहभोज, सद्भावना क्रिकेट मैच और उपहार वितरण जैसे कार्यक्रमों के साथ रविवार को होने वाले औपचारिक स्वागत समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुभारंभ में सुधीर मिश्र (महाप्रबंधक जे सी आईसी चुर्क) बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि सौरभ कुमार श्रीवास्तव (अधीक्षक जिला कारागार सोनभद्र) होंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने दी।




