Sonbhadra News : कोन थाने में तैनात दो सिपाही बने दरोगा, मिला स्टार
स्थानीय थाना पर दो वर्षों से आरक्षी पद पर तैनात राम भवन कुशवाहा ने सीधी भर्ती उप निरीक्षक परीक्षा पास कर सीधे दरोगा बने तो वहीं त्रिभुवन चंद्र हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर दरोगा बने।

sonbhadra
3:05 PM, July 17, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० एक को मिला प्रमोशन तो दूसरे ने सीधी भर्ती परीक्षा पास कर बना दरोगा
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना पर दो वर्षों से आरक्षी पद पर तैनात राम भवन कुशवाहा ने सीधी भर्ती उप निरीक्षक परीक्षा पास कर सीधे दरोगा बने तो वहीं त्रिभुवन चंद्र हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर दरोगा बने। दोनों को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने स्टार पहनाकर सम्मानित किया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि राम भवन कुशवाहा लगातार दो वर्षों से कोन थाने में आरक्षी पर कार्य करते हुए तैयारी में जुटे रहे जो उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा पास कर दरोगा बन गया, वे देवरिया के निवासी हैं। उनका कहना है कि यदि नये बैंच के युवाओं में लगन व जुनून हो तो कोई भी मंजिल हासिल कर सकता है। दोनों आरक्षी से बने उप निरीक्षक को स्टार लगाकर शुक्रवार को कोन थाने में सम्मानित किया गया।




