Sonbhadra News : टू ब्रदर्स सोनभद्र ने कानपुर को 34 रनों से हराया
कानपुर ने ट्रास जीत का पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोनभद्र पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

sonbhadra
5:30 PM, January 19, 2026
शाहगंज (सोनभद्र) । 25 वाॅ चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवा लीग मैच नगर निगम कानपुर एवं टू ब्रदर्स सोनभद्र के बीच खेला गया। इस मैच के मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता माला चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कानपुर ने ट्रास जीत का पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोनभद्र पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रन बनाए। सोनभद्र टीम से रोशन चौहान ने 75 रन आनंद प्रकाश ने 48 रन आकाश ने 19 रन बनाए। कानपुर से गेंदबाजी करते हुए सूरज यादव एवं रंजीत ने दो-दो विकेट रोहित ने एक विकेट हासिल किया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर की टीम ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन ही बनाए।इस मैच को सोनभद्र ने 34 रनों से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कानपुर टीम से बल्लेबाजी करते हुए सूरज यादव ने 48 रन अभय यादव ने 49 रन बनाए। सोनभद्र टीम से गेंदबाजी करते हुए आनंद प्रकाश व विशाल ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्का आनंद प्रकाश को क्लपनाथ चौबे द्वारा दिया गया। टूर्नामेंट का पांचवा लीग मैच मंगलवार को शहडोल मध्य प्रदेश एवं बलिया एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा। इस मैच के निर्णायक अंपायर अमित सिंह पटेल एवं नौशाद खान रहे कमेंट्री अमृत गुप्ता ने स्कोरिंग मेराज खान एवं निलेश ने किया। इस मौके पर सुनील श्रीवास्तव, इरसान खान, संतोष पटेल, मुन्ना हाशमी, नारायन सोनी, गोलू केसरी, वकार बाबू, छोटू पटेल, सिंटू सिंह मौजूद रहे




