Sonbhadra News : दो बाइकों में टक्कर, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
रायपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ खलीयारी मार्ग पर दुबेपुर गांव में दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए । घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
7:01 PM, November 23, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ खलीयारी मार्ग पर दुबेपुर गांव में दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए । घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र रामगढ़ खलीयारी मार्ग पर दुबेपर गांव के पास शनिवार को बाइक से सहेन्दर पुत्र राम प्रज्ञा उम्र 33 वर्ष निवासी पनिकप रायपुर थाना क्षेत्र सायं वैनी से खलीयारी की तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से गोपाल पुत्र शिवमुरत उम्र 53 वर्ष निवासी पड़री रायपुर थाना क्षेत्र की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों द्वारा 112 नंबर डायल कर के बुलाया गया । दोनों घायलों को डायल 112 पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।




