Sonbhadra News : दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, तीन लोग घायल
रायपुर थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर कजीयारी मोड़ के पास खड़ी बाइक में दूसरे बाईक ने टक्कर मार दी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:51 PM, November 12, 2024
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर कजीयारी मोड़ के पास खड़ी बाइक में दूसरे बाईक ने टक्कर मार दी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर कजियारी मोड़ के पास सोमवार की शाम एक बाइक पर रामेश्वर पुत्र रामधनी उम्र 42 वर्ष, रामलाल पुत्र डंगर उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी तेनुडाही थाना रायपुर बाइक से कजीयारी मोड़ के पास खड़े थे कि खलीयारी की तरफ से बिहार जा रहे तेज रफ़्तार बाइक सवार विनोद पुत्र बिरबल उम्र 25 वर्ष, अवधेश पुत्र रामा यादव दोनों निवासी दिघार थाना अधौरा ने जोरदार टक्कर मार दी ।
जिसमें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया । आस-पास के लोगों द्वारा पुलिस की सहायता से 108 एम्बुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया । जहां सभी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां इलाज के दौरान रामलाल की मौत हो गई । वहीं सभी का इलाज चल रहा है । रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजकर आवश्यक कारवाई कि जा रही है।




