Sonbhadra News : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बट में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

sonbhadra
7:31 PM, May 25, 2026
मुमताज खान (संवाददाता)
सुकृत (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बट में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार रॉबर्ट्सगंज से अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम बट के पास पहुँचे, विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।घायलों की पहचान मुलायम यादव पुत्र राम नगीना यादव निवासी सुकृत व भोला (40) पुत्र रामलाल निवासी तकिया के रूप में हुई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मधुपुर में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल (हायर सेंटर) रेफर कर दिया ।




