Sonbhadra news: बाइक सवार दो युवक बोलेरो की चपेट में आए, हालत गंभीर
बसवां गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ai जेनरेटेड फोटो
sonbhadra
8:41 PM, October 1, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बसवां गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बाइक सवार युवकों को बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार घायल युवकों की पहचान कृष्णानंद (18) निवासी सरौली और मनीष (18) निवासी गड़ईगाड़ के रूप में हुई है। करमा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर, बीएचयू रेफर कर दिया।




